चेन्नई। टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से साफ कहा है कि अगर वे अगले सीजन के लिए टीम के प्लान में नहीं हैं तो ऑक्शन से पहले उन्हें बता दें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है, जिसके लिए अश्विन के ट्रेड की संभावना है। अश्विन ने कहा कि खिलाड़ियों को रिटेंशन को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वे अपने करियर का सही फैसला ले सकें।




