चेन्नई। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि उनका असली फोकस डेवाल्ड ब्रेविस की बल्लेबाजी पर था, न कि उनके साइनिंग अमाउंट पर। दरअसल, CSK ने अप्रैल 2025 में चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह ब्रेविस को 2.2 करोड़ रुपए में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। इस पर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने साफ किया कि प्रक्रिया पूरी तरह IPL नियमों के तहत हुई। अश्विन ने भी कहा कि किसी ने कोई गलती नहीं की और ब्रेविस CSK के लिए गोल्ड साबित हो रहे हैं।




