बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर ऑफिस के कर्मचारी की मौत

Must read

गुरुग्राम।गुरुग्राम में सेक्टर-50 थाना क्षेत्र के सेक्टर-49 स्थित आईटी स्पेस पार्क की आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की गिरकर मौत हो गई। उसका शव नीचे परिसर में पाया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे की है। युवक जिस फ्लोर से गिरा, उसी फ्लोर पर संचालित कंपनी के ऑफिस में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान 34 वर्षीय वरुण शंकर के रूप में की गई है। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने बताया कि आईटी स्पेस पार्क के कुछ सुरक्षा गार्ड ने सुबह साढ़े चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम में युवक के गिरने की जानकारी दी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article