गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को भी एक और अपराधी की संपत्ति को नष्ट कर दिया गया। फरुखनगर पुलिस टीम ने सरकारी जमीन पर कुख्यात अपराधी रजत द्वारा बनाए गए होटल को जमींदोज किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधी का खाका तैयार किया गया था। बताया कि रजत खेड़ा खुर्रमपुर गांव का रहने वाला है। यह बचपन से ही आवारा किस्म के लोगों के संपर्क में आकर अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा। लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने तथा अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है।आरोपी कई बार जेल जा चुका है। जांच में पता चला कि आरोपित ने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा करके एक होटल बना रखा है। यहां से यह अवैध वसूली कर रहा था। गुरुवार को फरुखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार की पुलिस टीम ने पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर मुजाहिदीन के सहयोग से अवैध होटल को ध्वस्त कर दिया।
कुख्यात अपराधी रजत के सरकारी जमीन पर बने होटल पर चला बुलडोजर




