एनएच-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जोमैटो ड्राइवर की मौत

Must read

गुरुग्राम। जिले के होडल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर बाबरी मोड़ फ्लाईओवर के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुरुग्राम में जोमैटो कंपनी में काम करने वाला बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही जान गंवा बैठा। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, मृतक की पहचान फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के मियां बाजार सिरसागंज निवासी सोहिल खान के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे पलवल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोहिल खान गुरुग्राम में जोमैटो कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। बुधवार देर शाम वह बाइक से अपने घर फिरोजाबाद लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जैसे ही वह बाबरी मोड़ फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सोहिल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article