गुरुग्राम। नेपाल से अवैध मादक पदार्थ चरस खरीदकर बस से गुरुग्राम आकर यहां सप्लाई करने वाले नेपाल मूल के एक तस्कर को गुरुग्राम पुलिस ने धर दबोचा। सेक्टर 39 क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को शनिवार रात सेक्टर 29 किंगडम आफ ड्रीम्स के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान नेपाल के रुक्म जिले के कंकरी गांव के रहने वाले बहत्तर बुद्धा के रूप में की गई। जांच के दौरान आरोपित के कब्जे से एक किलो 622 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर इसके खिलाफ पुलिस थाना डीएलएफ सेक्टर 29 में केस दर्ज कराया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित नेपाल से बस के माध्यम से आता था।इसके कब्जे से बरामद हुई चरस इसने नेपाल से सात लाख रूपये में खरीदी थी तथा गुरुग्राम में इसे छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की फिराक में था।इस आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इससे इसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह भी पूछा जाएगा कि यह कितनी बार इस तरह से तस्करी करने गुरुग्राम आ चुका था।




