स्कूल बस रोककर छात्र पर हमला, टॉय गन दिखाकर दी धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार

Must read

गुरुग्राम। मंगलवार दोपहर एक निजी स्कूल की बस में सवार 12वीं कक्षा के छात्र पर फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने बस का पीछा किया और मौका मिलते ही उसमें घुसकर छात्र को लाठी-डंडों से डराया तथा टॉय गन दिखाकर धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना सेक्टर-49 स्थित डीएवी स्कूल के पास हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादशाहपुर निवासी पंकज (23), नीरज (20), प्रिंस (20) और सेक्टर-49 निवासी हिमांशु (22) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि करीब छह महीने पहले आरोपी नीरज के भाई और छात्र के बीच कहासुनी हुई थी, उसी रंजिश में हमले की योजना बनाई गई। आरोपियों ने दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से स्कूल वैन का पीछा किया और सिग्नेचर टावर के पास वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां, एक लकड़ी का डंडा और एक टॉय गन बरामद की है। छात्र के पिता के अनुसार, हमले के समय बस में मौजूद अन्य छात्र भी दहशत में आ गए थे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article