लॉरेंस गैंग का कुख्यात शूटर गुरुग्राम से गिरफ्तार, पुलिस ने 150 कैमरों की फुटेज खंगालकर पकड़ा

Must read

गुरुग्राम। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरुवार को लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर उर्फ प्रदीप राव को सेक्टर-77 की एमआर पाम हिल्स सोसाइटी से गिरफ्तार किया। 25 हजार रुपए के इनामी प्रदीप पिछले कुछ समय से ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के एक फ्लैट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छिपकर रह रहा था।

टीम ने आरोपी तक पहुंचने के लिए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। सोसाइटी के गेट पर एक हेड कॉन्स्टेबल को तीन दिन तक सिक्योरिटी गार्ड बनकर तैनात किया गया। सही समय मिलते ही पुलिस ने फ्लैट पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

जांच में पता चला कि प्रदीप कोटपूतली का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई के खास माने जाने वाले सचिन थापन के लिए काम करता था। उसकी गर्लफ्रेंड भी राजस्थान की रहने वाली है। वह सोसाइटी में कितने दिन से रह रहा था, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

गिरफ्तारी की रणनीति

एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा और इंस्पेक्टर राम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के फ्लैट का पता लगा और गुरुवार को की गई रेड में उसे गिरफ्तार कर कोटपूतली ले जाया गया। पड़ोसियों ने बताया कि प्रदीप शायद ही कभी बाहर निकलता था और ज्यादातर सामान डिलीवरी से मंगवाया करता था।

कुख्यात 6161 गैंग का सरगना

प्रदीप 6161 गैंग का लीडर है, जो हाईवे किनारे होटल संचालकों से रंगदारी वसूलने के लिए बदनाम है। गैंग की शुरुआत भीलवाड़ा में हुई थी और बाद में इसकी कमान प्रदीप को मिली। उसके खिलाफ रंगदारी, बैंक लूट, हत्या और हत्या के प्रयास समेत तीन दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह राजस्थान और हरियाणा के कई युवकों को गैंग में शामिल कर रहा था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article