गुरुग्राम। गुरुग्राम में युवक ने लिव इन पार्टनर के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। युवक ने लड़की के प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर डालकर आग लगी थी दी। इसके अलावा पैरों में भी जख्म दिए। 18 फरवरी को पीड़िता ने अपनी मां को कॉल करके बंगाली भाषा में घटना की जानकारी दी। मां ने पुलिस को कॉल कर दी जानकारी। गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना के अंतर्गत सेक्टर-69 स्थित पीजी में सहमति संबंधी में रहने वाली छात्रा के मारपीट से घायल होने के बाद पहली बार बयान सामने आए हैं। पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ क्रूरता के बारे में बताया। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी शिवम ने उसे 16 से 18 फरवरी तीन दिन तक पीजी के कमरे में बंधक बनाकर रखा था और बाहर का संपर्क खत्म करवा दिया। शिवम ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर सैनेटाइजर डालकर आग लगाई थी और पैरों में चाकू से काटा था।मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती गुरुग्राम की एक निजी युनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शिवम के साथ 13 फरवरी को सेक्टर-69 स्थित ग्रेट पीजी में रहने आई थी। पीजी में कमरा शिवम ने अपने नाम से ले रखा है। छात्रा का आरोप है कि 16 फरवरी को शिवम ने छात्रा को पीटा व सिर में स्टील की बोतल से मारा व मिट्टी का मटका भी सिर पर फोड़ा। इसके अलावा शिवम ने छात्रा का सिर को कभी बैड तो कभी अलमारी में मारा। शिवम ने छात्रा के साथ मारपीट करते हुए कहा कि तुम्हें इतना मारूंगा कि तू चल भी नहीं पाएगी और कभी मां भी नहीं बन पाएगी। इसके बाद छात्रा को लात-मुक्के मारकर घायल कर दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिवम ने उसकी न्यूड वीडियो भी बनाई हुई है। 18 फरवरी की रात करीब 10 बजे छात्रा ने शिवम के मोबाइल से मां के पास कॉल की थी। कॉल पर बात करने के दौरान उसने बंगाली भाषा में अपने साथ हो रही क्रूरता के बारे में बताया, क्योंकि बंगाली भाषा को शिवम समझता नहीं था। इसके बाद छात्रा की मां ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद बादशाहपुर थाने की पुलिस ने पीजी में जाकर छात्रा को शिवम के चुंगल से छुड़वाया और सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी शिवम को भी मौके से गिरफ्तार किया।पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन एप पर 6 सितंबर 2025 को उसकी बातचीत दिल्ली के नरेला निवासी शिवम के साथ हुई थी। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में वह शिवम के घर पर मिली थी। शिवम ने शादी का झांसा देकर अपने घर पर ही शारीरिक संबंध बनाए थे।
लिव इन पार्टनर ने त्रिपुरा की लड़की के साथ हैवानियत की सभी हदें की पार




