गुरुग्राम। हरियाणा के मानेसर लैंड स्कैम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी याचिका खारिज कर दी, जिससे अब पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत में उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सीबीआई पहले ही मामले में चालान दाखिल कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने 2007 के इस जमीन घोटाले की जांच के आदेश दिए थे, जिसमें तत्कालीन सरकार पर अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितता और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।
मानेसर लैंड स्कैम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को झटका, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की




