गुरुग्राम। कादरपुर झील की ढाणी गांव में पुश्तैनी जमीन के रास्ते को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से भिड़ंत हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। झगड़े में दोनों तरफ के लोगों को चोटें आईं और पुलिस ने तीन-तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि विवाद परिवार के सदस्यों के बीच रास्ते को लेकर चल रही पुरानी कहासुनी के कारण हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




