गुरुग्राम। दिवाली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने 16 से 21 अक्टूबर तक अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। इन दिनों नॉन एसी, एसी और वॉल्वो बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है, जिससे चंडीगढ़, जयपुर और दिल्ली रूट के यात्रियों को खास राहत मिलेगी। आगरा और लोकल रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलेंगी। जीएम भारत भूषण गोगिया ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रा सुगम बनाने के लिए निरीक्षकों की ड्यूटी तय कर दी गई है और यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0124-4912626 और 0124-2320222 जारी किए गए हैं।
दिवाली पर गुरुग्राम से अतिरिक्त बसें, यात्रियों को मिलेगा सफर में आराम




