गुरुग्राम में शराब घोटाले का पर्दाफाश, ठेके से 10 करोड़ की विदेशी बोतलें जब्त

Must read

गुरुग्राम। शहर में अवैध विदेशी शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा उस समय हुआ जब सिग्नेचर ग्लोबल टावर के पास स्थित दी ठेका नाम की दुकान पर पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई में करीब 42 हजार इम्पोर्टेड शराब की बोतलें मिलीं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

छापे के बाद एक्साइज विभाग ने इंस्पेक्टर पवन शर्मा को निलंबित कर दिया और दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जांच में सामने आया कि शराब बिना कस्टम और एक्साइज ड्यूटी चुकाए देश में लाई गई थी। किसी बोतल पर हरियाणा सरकार का अनिवार्य होलोग्राम भी नहीं था, जिससे यह साफ है कि पूरा स्टॉक तस्करी के जरिए इकट्ठा किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, यहां जॉनी वॉकर ब्लू लेबल, चिवास रीगल, ग्लेनफिडिच और मैकलन जैसे महंगे विदेशी ब्रांड की बड़ी मात्रा में बोतलें पाई गईं। कई बोतलों की कीमत 5 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक बताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article