गुरुग्राम। सोहना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान काली स्कॉर्पियो से पकड़े गए चार युवकों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी गेमिंग ऐप बनाकर ऑनलाइन जुआ खेलने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे थे। कार से 3.16 लाख रुपए और आरोपी सद्दाम के घर से 20.78 लाख रुपए कैश व 14 फर्जी स्टांप पैड मिले, जबकि उसके बैंक खाते में 16 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन सामने आया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तीन पत्ती जैसे गेम के जरिए लोगों को निवेश कराने के बाद रकम हड़प लेते थे। सभी को अदालत ने छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गुरुग्राम में फर्जी गेमिंग ऐप गिरोह पकड़ा, लाखों की नकदी बरामद




