सलीम वास्तिक पर हमले का मास्टर माइंड एनकाउंटर में ढेर

Must read

गाजियाबाद। लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का मास्टर माइंड एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। गौरतलब है कि हमले के बाद फरार हो रहे आरोपियों का वीडियो समाने आया।  जिसमें वे खून से सने कपड़ों में भागते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी राहगीर ने संदेह होने पर यह वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी जीशान को बीती रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ लोनी थाना क्षेत्र के निठोरा इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, मौके से घटना में प्रयुक्त बाइक, सर्जिकल ब्लेड, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि, आरोपी का सगा भाई अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article