6 साल की बेटी की हत्या में माता-पिता गिरफ्तार, पोस्टमॉर्टम में 18 चोटों के निशान

Must read

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना में 6 साल की मासूम बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोट के 18 गंभीर निशान मिले हैं। दोनों हाथ, घुटनों की हड्डियां और पसलियां टूटी हुई पाई गईं, जबकि आंख में भी गहरी चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता अकरम ने बताया कि पहले उसने बच्ची को थप्पड़ मारे, इसके बाद उसकी दूसरी पत्नी निशा ने बच्ची को कमरे में बंद कर डंडे से बेरहमी से पीटा। करीब 20 मिनट तक पिटाई के दौरान बच्ची का शरीर नीला पड़ गया, वह बेहोश हो गई और उसके हाथ-पैर ऐंठने लगे।

अकरम ने कबूल किया कि इसके बाद दोनों ने बच्ची को छत पर धूप में लिटा दिया। उन्हें लगा कि धूप लगने से बच्ची होश में आ जाएगी। करीब दो घंटे तक छत पर रखने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तब उन्हें उसकी मौत का एहसास हुआ। इसके बाद शव को तालाब में फेंकने की योजना बनाई गई, लेकिन पड़ोसियों के पहुंचने और पुलिस को सूचना दिए जाने से पहले ही दोनों पकड़े गए।

पुलिस के अनुसार अकरम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। करीब ढाई साल पहले उसने निशा से दूसरी शादी की थी। पूछताछ में अकरम ने बताया कि दूसरी पत्नी लगातार सौतेले बच्चों को साथ रखने से इनकार कर रही थी और इसी कारण बच्चों के साथ मारपीट होती रहती थी।

ACP वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मां और पिता दोनों ने मिलकर हत्या करना स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article