15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप

Must read

गाजियाबाद। शहर के मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन उर्फ बल्लम निवासी जगतपुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी को अगवा कर एक महीना तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री दिसंबर 2024 में लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने आरोप लगाया था कि सचिन ने उसे बंधक बनाकर एक माह तक दुष्कर्म किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी सचिन की तलाश में लगी हुई थीं। रविवार को पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article