साइबर ठगी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

Must read

गाजियाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गेमिंग एप और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर झांसे में लेकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित आठवीं पास है और साइबर ठगों को पांच प्रतिशत कमीशन पर खाता मुहैया कराता था। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह द्वारा सात घटनाओं को किया जाना पता चला है जिसमें 3.29 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। एसीपी क्राइम अमित सक्सेना के मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन निवासी शिवराज सिंह यादव के साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.11 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। पीड़ित को पहले एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया इसके बाद उन्हें फर्जी शेयर ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए निवेश कराकर ठगी को अंजाम दिया गया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को राजीव गार्डन कालोनी निवासी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खाते से शिवराज सिंह यादव से हुई ठगी की कुल रकम में से 9.4 लाख रुपये रिकवर हुए हैं। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि अंकित तथा अरुण नाम के दो व्यक्तियों ने उसे गेमिंग प्लटेफार्म के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में बताया था और गेमिंग प्लेटफार्म में प्रयोग करने के लिए खातों की डिटेल उपलब्ध कराने के लिए कहा था। उसे खाते में आने वाली धनराशि का पांच प्रतिशत कमीशन देने का वादा किया गया। इसके बाद उसने अंकित तथा अरुण के साथ मिलकर देव लाजिस्टिक नाम की फर्जी फर्म बनाकर आइडीएफसी बैंक में चालू बैंक खाता खुलवाया था। इस खाते की चैकबुक, एटीएम तथा इंटरनेट बैंकिग का आईडी एवं पासवर्ड उससे अंकित तथा अरुण ने लिया था। इस खाते से लिंक मोबाइल नंबर उसके पास था। खाते में होने वाले ट्रांजेक्शन के ओटीपी वह अंकित तथा अरुण को बताता था। पुलिस दोनों फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article