लड़की से फोन पर बात करने को लेकर दो नाबालिकों ने अपने दोस्त की कर दी हत्या

Must read

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद में कोतवाली क्षेत्र स्थित अर्थला में दो नाबालिग छात्रों ने अपने ही दोस्त को ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि रेहान नाम का छात्र एक आठवीं की छात्रा से फोन बात करता था जिसको लेकर उसके दो दोस्तों ने रेहान को लड़की से फोन पर बात करने को मना किया लेकिन रेहान बात करता रहा। जिससे नाराज उसके दो दोस्त एक दसवीं का और दूसरा सातवीं का छात्र है ने रेहान की तीन मार्च को हत्या कर दी। बताया गया कि 13 वर्षीय मृतक किशोर नौवीं का छात्र था। उसका क्षेत्र की ही कक्षा आठवीं की छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की जान-पहचान हुई थी। इसके बाद से करीब डेढ़ वर्ष से बात कर रहे थे। करीब आठ से 10 माह पहले 10वीं के छात्र ने किशोर के मोबाइल से किशोरी का नंबर व इंस्टाग्राम आईडी ले ली थी।इसके बाद उसने किशोरी से बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद उसने मृतक किशोर से बातचीत बंद करने को कहा, पर वह नहीं माना। लगातार वह उससे बात करता रहा। इसके बाद 10वीं के छात्र ने ठान लिया था कि मौका मिलते ही किशोर को रास्ते से हटा देंगे। इसके बारे में उसने अपने सातवीं कक्षा के दोस्त को बताया। फिर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, तीन मार्च की दोपहर किशोर नमाज पढ़ने के बाद पास की एक दुकान पर बैठा था। यहां से करीब दो बजे आरोपी छात्रों ने उसे रील बनाने के लिए अर्थला स्थित खाली पड़ी पार्श्वनाथ सोसायटी की बिल्डिंग में चलने को कहा। सोसायटी की बिल्डिंग पर तीनों ने रील भी बनाई। इस दौरान मौका मिलते ही आरोपी के दोस्त ने किशोर को पीछे से पकड़ लिया। आरोपी ने किशोर के माथे पर जोर से ईंट मारी। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।इसके बाद आरोपी ने करीब 3:30 बजे किशोर के पेट में चाकू से वार कर दिया। इसके बाद भी किशोर की सांसें चल रहीं थीं। पहचान छुपाने के लिए दोनों दोस्तों ने मिलकर ईंट से उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद हत्या करके चाकू को पार्श्वनाथ सोसायटी के नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। सिर को जिस ईंट से कुचला था, उसे भी दूर फेंक दिया था।एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि चाकू, ईंट, मृतक की टोपी, चप्पल, आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद कर ली गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article