गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में महिला के अश्लील फोटो व चैट इंस्टाग्राम पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। ये फोटो महिला के स्वजन व दोस्तों को भी भेजे गए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक कालोनी की महिला के मुताबिक, एक महिला के नाम से फर्जी अकांउट तैयार कर इंस्टाग्राम पर उन्हें अश्लील व आपत्तिजनक फोटो व चैट भेजी जा रही हैं। उनके अश्लील फोटो भी प्रसारित किये गए हैं, ये फोटो एडिट कर अश्लील बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, आरोपित ने महिला के परिचितों को भी वे फोटो भेजे हैं। आरोपित की हरकत से महिला बुरी तरह परेशान हैं। उन्होंने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद थाने में शिकायत दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपित की गिरफ्तारी होगी।
महिला के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल, मामला दर्ज




