ट्रैवल्स कंपनी के चालक ने विवाद के बाद पत्नी को घोंपा चाकू

Must read

गाजियाबाद। शहर के साहिबाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र के पसौंड़ा निवासी ट्रैवल्स कंपनी के चालक शमशाद ने अपनी पत्नी शहनाज (38) के पेट में रात चाकू घोंप दिया। पूरी वारदात उसने शहनाज की बुआ मुजफ्फरनगर निवासी फरीदा को फोन कर बताते-बताते की। शहनाज बुआ से बचाने की मदद मांगती रहीं। इस दौरान मां से मारपीट होती देख कमरे में मौजूद बच्चे भी चीख पड़े। यह राज शहनाज के भाई आसिफ ने खोला। उन्होंने वह रिकॉर्डिंग भी सामने रखी है, जिसमें शहनाज बचाने की बात कहती सुनाई दे रही है। आसिफ ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी शमशाद ने पत्नी के अक्सर घर से बाहर रहने पर शक होने और बाहर जाने की वजह पूछने पर विवाद होने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पसौंड़ा निवासी शमशाद टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी में गाड़ी चलाते हैं। करीब 14 साल पहले उसका निकाह शहनाज से हुआ था। पसौंड़ा स्थित मकान में शमशाद पत्नी, चार बच्चों और छोटे भाई निसार के साथ रह रहा था। मंगलवार को दंपति में झगड़ा हुआ, तभी शमशाद ने पत्नी के पेट में सब्जी काटने वाला चाकू घोंपा और कांच की बोतल मारकर भाग गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article