गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 13 और 14 अक्टूबर 2025 को चलाए गए एक व्यापक निरीक्षण अभियान के तहत 23 अवैध फैक्ट्रियों को सील किया गया।यह कार्रवाई दियामान, ईदगाह रोड, दुर्गा नगर और कृष्णा विहार फेज-1 सहित कई इलाकों में की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन 23 फैक्ट्रियों में से 7 इकाइयां सीधे नालों में प्रदूषित जल छोड़ रही थीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी फैक्ट्रियों से जल के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।विद्युत विभाग ने मौके पर ही सभी 23 इकाइयों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इसके बाद इन सभी अवैध फैक्ट्रियों को सील करने की कार्रवाई की गई।इस संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक सिंहवाल, लोनी के उपजिलाधिकारी ललित सिंह, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका परिषद और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे।
गाजियाबाद के लोनी में अवैध फैक्ट्रियां सील:प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की बड़ी कार्रवाई, बड़ी सफलता




