गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रजिस्ट्रेशन लाइन में खड़ी एक महिला अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी। छीजारासी निवासी 56 वर्षीय मिथिलेश को सीने में दर्द की शिकायत थी। उनकी बेटी काजल सुबह करीब 10 बजे उन्हें उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची थी। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनवाने के दौरान ही मिथिलेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें उठाकर इमरजेंसी पहुंचाया। 11.25 पर इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. बृजेश ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी काजल ने बताया कि मिथिलेश को सुबह से सीने में तेज दर्द हो रहा था, जिसके चलते वे उन्हें अस्पताल लेकर आई थी।
गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में रजिस्ट्रेशन लाइन में खड़ी महिला की मौत




