क्राइम ब्रांच ने फर्जी बीमा करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Must read

गाजियाबाद। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के दो अधिकृत एजेंटों ने चार पहिया वाहनों को दो पहिया दर्शाकर फर्जी बीमा करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दो पहिया वाहनों की बीमा फीस दो से तीन हजार रुपये के बदले ट्रक और बस मालिकों से 18 हजार रुपये तक वसूलता था। देशभर में इन्होंने 12 हजार से अधिक फर्जी बीमा किए हैं। इससे कंपनी को करीब 18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी उपनिदेशक संजय ठाकुर ने चार बताया कि कंपनी के मोबाइल एप से चार पहिया वाहनों को दो दर्शाकर फजीर्वाड़ा किया गया है। उन्होंने दो लोगों पर शक जताया था। बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम विकास कश्यप निवासी रिछपाल पुरी थाना कोतवाली नगर, आकाश सिसौदिया निवासी ग्राम पारपा थाना धौलाना जनपद हापुड़, याकूब और आरिफ निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाईंस जनपद मुरादाबाद बताए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article