शाम होते ही शहर में भीषण जाम, सुबह से रात तक ट्रैफिक से जूझते रहे लोग

Must read

गाजियाबाद। शहर में बुधवार शाम फिर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस लाइन रोड पर हापुड़ चुंगी के पास करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। लालकुआं और इंदिरापुरम क्षेत्र में भी यही हाल रहा। शाम होते ही लगातार जाम की समस्या शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है।

इससे पहले सुबह भी इंदिरापुरम इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लगा था। निहो सोसायटी और कनावनी पुस्ता रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम इतना अधिक था कि वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बसें और स्थानीय निवासी घंटों फंसे रहे।

लोगों का कहना है कि मौके पर न तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद थे और न ही स्थानीय पुलिस, जिसके कारण स्थिति और बिगड़ गई। समय पर ट्रैफिक नियंत्रण न होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रात 8 बजे के बाद फिर शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बन गई। पुलिस लाइन रोड पर अलग-अलग स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। लगातार जाम के चलते आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी दो शिफ्ट में रहती है। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक रहती है, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article