वेज बिरयानी में निकली हड्डी, मचा बवाल, हिरासत में दुकानदार

Must read

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना एरिया के आर्य नगर नीलम फैक्ट्री के पास वेज बिरयानी में हड्डी निकलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है। आर्य नगर इंडस्ट्रियल एरिया के पास नीलम फैक्ट्री के पास आर वेज बिरयानी के नाम से दुकान है। दुकानदार राशिद से अनिल शर्मा ने वेज बिरयानी मांगी। घर पर खाने बैठे तो उसमें हड्डी निकली। दुकानदार ने अपनी गलती मानी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है।पीड़ित का कहना है कि इसके बाद वह तुरंत दोबारा दुकानदार के पास पहुंचे और वेज बिरयानी से हड्डी निकलने की बात कही। जहां दुकानदार ने अपनी गलती मान ली। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article