मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

Must read

साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में तीन युवकों पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद युवकों ने मारपीट की। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। निस्तौली गांव निवासी राजपाल उर्फ रज्जू (69) ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बहू ललिता ने बताया कि शनिवार दोपहर ससुर राजपाल घोड़े को चराने के लिए गए थे। रास्ते में उन्हें गांव के ही संदीप व उसके दो साथी झगड़ा करते दिखे। राजपाल ने झगड़ा करने से मना किया। इस पर तीनों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और लात-घूंसे मारे। राजपाल लड़खड़ाते हुए गिर गए, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वह स्वजन के साथ मौके पर पहुंचीं। राजपाल को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक राजपाल का पकौड़ी खाने को लेकर युवकों से विवाद हुआ था। मारपीट किए जाने की सूचना पर संदीप, आतिश और संजय के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी। गैरइरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया जा रहा है। एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article