गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित पेंट गोदाम में बृहस्पतिवार रात लगी आग अभी भी नहीं बुझ पाई है। दमकल की 30 गाड़ियों को आग बुझाने में इस्तेमाल किया जा चुका है। पेंट में प्रयोग होने वाले ज्वलनशीन पदार्थों के कारण आग लगातार पेंट के डिब्बों में लग रही है। हालांकि आग पर दमकल ने कल देर रात करीब साढ़े 12 बजे तक काबू पा लिया था। लेकिन, गोदाम परिसर में आग पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई है। अभी भी मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। सीएफओ राहुल पाल के मुताबिक आग को अगले तीन-चार घंटे में पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।




