गाजियाबाद। बागू में डिलीवरी कंपनी के गोदाम में 27 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने दो लैपटाप और 16 पैकेट चोरी कर लिए थे। पुलिस ने सोमवार को ही केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस ने कंपनी के पूर्व डिलीवरी मैन समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से चोरी का कुछ सामान भी बरामद हुआ है।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक सुदामापुरी निवासी इम्तियाज ने शिकायत देकर क्रासिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रिछपाल गढी की पुलिया के पास से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोनी की पंचवटी कॉलोनी निवासी गोंविद निगम, पिलखुआ निवासी शिवम और सुदामापुरी निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से चोरी की घटना से संबंधित कुछ सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह काफी समय पहले इस डिलीवरी कंपनी में काम करता था। जिसके चलते उसे गोदाम के बारे मे सारी जानकारी थी।
डिलीवरी कंपनी के गोदाम से माल चोरी, पूर्व कर्मचारी साथियों समेत गिरफ्तार




