गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में लगी आग, ब्लास्ट हुए कई सिलेंडर, मचा हड़कंप

Must read

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार तड़के सुबह गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में आग लग गई। जिससे उसमें रखे सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे। सिलेंडरों के ब्लास्ट होने से पूरा गाजियाबाद थर्र-थर्र कांपने लगा। जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसने लोगों के बीच दहशत फैला दी है।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। जिसके बाद सिलसिलेवार विस्फोट होने लगे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और वो अपने-अपने घरों को छोड़कर भाग खड़े हुए। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं लेकिन सिलेंडरों में लगातार विस्फोट हो रहे हैं, जिसके कारण वे ट्रक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आग की लपटों को देखा जा सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article