किसान की हत्या के मामले का आरोपी मुठभेंड़ में गिरफ्तार

Must read

गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में महिला मित्र से बात करने को लेकर रंजिश में सुल्तानपुर गांव के किसान वकील की हथौड़ा मारकर हत्या की गई थी।
इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गाेली लगी है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। कार्यवाह एसीपी मसूरी अमित सक्सेना ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी किसान की हत्या के मामले में फरार आरोपी गुलहसन भोवापुर के निकट देखा गया है। मंगलवार पुलिस टीम ने भोवापुर के निकट चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद आरोपी को मुरादनगर की ओर से आते हुए देखा। वहीं, पुलिस को देखकर आरोपी वापस भाग निकलने का प्रयास करने लगा। टीम ने आरोपी का पीछा किया तो उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वकील उसकी महिला को फोन करके परेशान करता था। इस बात को लेकर दोनों बीच छह महीने पहले भी मारपीट हुई थी। रविवार को वह वकील का समझाने के लिए खेत में लेकर गया था। वहां दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। गुस्से में आकर उसने वकील के सिर में हथौड़े से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह अंडरग्राउंड हो गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार दोपहर को सुल्तानपुर गांव के रहने वाले किसान वकील उर्फ लीलू का शव भदौली के खेतों में मिला था। किसान की हथौड़े से सिर पर प्रहार करके हत्या की गई थी। मृतक के बेटे समीर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article