कारोबारी की नाले में गिरकर मौत

Must read

गाजियाबाद। जीटी रोड पर ठाकुरद्वारा तिराहे के पास रविवार देर रात नाले में गिरकर स्कूटी सवार कारोबारी की मौत हो गई। घटना के समय डासना गेट निवासी 49 वर्षीय व्यापारी शंकरलाल गर्ग घर से ठाकुरद्वारा मंदिर जाने के लिए निकले थे। स्वजन को देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने उनका एक्सिडेंट होने की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह घटना के समय स्कूटी अनियंत्रित होना लग रहा है। घटना के समय कारोबारी 20 लीटर की पेंट की बाल्टी में रखे कूड़े को फेंकते हुए मंदिर जाने के लिए निकले थे। डासना गेट स्थित पक्की मोरी निवासी कारोबारी शंकरलाल रविवार रात 11.20 बजे घर से ठाकुरद्वारा मंदिर जाने के लिए निकले थे। स्वजन का कहना है कि वह रोज देर रात मंदिर जाते थे और जाते समय कूड़े की बाल्टी साथ लेकर जाते थे। रात 12 बजे के आसपास वापस नहीं आने पर उनके भाई उनकी तलाश कर रहे थे,लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चला। रात करीब डेढ़ बजे कारोबारी के भाई योगेश के मोबाइल पर पुलिसकर्मियों ने फोन कर भाई के एक्सिडेंट की जानकारी दी। जब वह अस्पताल पहुंचे तब पता चला कि उनके भाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि हादसे की वजह स्कूटी का अनियंत्रित होना लग रहा है। स्कूटी से नाले में गिरने पर व्यापारी के सिर में चोट आई जिसकी वजह से वह अचेत होकर पानी में नीचे डूब गए। करीब पांच मिनट बाद ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक आसपास मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर चले गए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article