अश्लील वीडियो कॉल गिरोह का पर्दाफाश, एक युवक और सात महिलाएं गिरफ्तार

Must read

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने सेवियर स्ट्रीट मार्केट में दो फ्लैटों में चल रहे अश्लील वीडियो कॉल गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक और सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये एक वेबसाइट पर न्यूड वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें कर रही थीं। पुलिस ने फ्लैटों से लैपटॉप, डेस्कटॉप और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेवियर स्ट्रीट मार्केट के एक रिहायशी इलाके में कुछ लोग अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फ्लैट नंबर 612 में प्रवेश किया, जहां कई महिलाएं और युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो कॉल पर थीं। वे एक वेबसाइट पर ग्राहकों के साथ न्यूड वीडियो कॉल कर रही थीं और अश्लील हरकतें कर रही थीं। दूसरी ओर से जुड़े लोग इन महिलाओं को देख रहे थे और इसके लिए भुगतान भी कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसमें गिरोह का संचालन करने वाला एक युवक भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट नंबर 601 की तलाशी ली, जहां भी इसी तरह की गतिविधियां चल रही थीं। वहां भी कुछ महिलाएं और युवतियां वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकतें करती पाई गईं। पुलिस ने दोनों फ्लैटों से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपनी पहचान छिपाने के लिए वेबसाइट पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल करते थे। वे विभिन्न नामों से फर्जी आईडी बनाकर ग्राहकों से संपर्क करते थे और फिर उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करते थे। इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से पैसे कमाना था, जिसके लिए वे अश्लील वीडियो कॉल का सहारा ले रहे थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article