मासूम ने खेल-खेल में चुन्नी से घोंटा गला, मौत

Must read

फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में वीरवार रात को एक बच्चे का खेल खेल में चुन्नी से गला घुट गया। जिससे बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाले दिलीप कुमार होलसेल का काम करते हैं। दिलीप कुमार के तीन बच्चे हैं। वीरवार रात को वह अपने कमरे में बैठकर हिसाब किताब लगा रहे थे। उनका सबसे छोटा बेटा निशांत उनके सामने ही खेल रहा था।निशांत ने चुन्नी को खिड़की पर बंधा हुआ था और चुन्नी का दूसरा सिरा अपने पेट पर बांधा हुआ था। बताया जा रहा है कि खेलते हुए ही निशांत का पांव फिसल गया। चुन्नी उसके गले में अटक गई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। दिलीप ने यह देखा तो उसने तुरंत बच्चों के गले से चुन्नी निकली और उसकी इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी दुलीचंद ने बताया कि बच्चों के खेलने के दौरान यह हादसा हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह का अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article