महिला शूटर से रेप मामले में नया खुलासा : महिला को पिलाया गया था नशीला पदार्थ

Must read

फरीदाबाद। फरीदाबाद के एक होटल में महिला शूटर के रेप के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि रेप की वारदात से पहले होटल में पार्टी हुई थी। जिसमें रेप पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया गया। करीब छह घंटे बाद महिला शूटर को जब होश आया तो उसने बड़ी ही बहादुरी से काम लेते हुए पुलिस को फोन किया और उसके साथ मौजूद लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। गौरतलब है कि तिलपत शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेने आई महिला शूटर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शूटर अपनी सहेली के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को आई थी। इसके बाद उसकी सहेली के जानकार ने ही शूटर के साथ दुष्कर्म किया। महिला शूटर की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। भिवानी की रहने वाली महिला शूटर अपने सहेली के साथ मंगलवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई थी। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद शाम को महिला शूटर के दोस्त ने फरीदाबाद में रहने वाले अपने एक जानकार गौरव को फोन करके मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने के लिए कहा। फोन करने के आधे घंटे बाद गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ वहां पर पहुंच गया। इसके बाद चारों की योजना बनी कि बुधवार शाम को फरीदाबाद में रुककर बृहस्पतिवार को भिवानी के लिए निकला जाएगा। बुधवार शाम को चारों ने सराय ख्वाजा स्थित होटल में दो कमरे ले लिए। फिर एक कमरे में पार्टी की। रात को नौ बजे महिला शूटर की सहेली अपने जानकार गौरव को लेकर नीचे कुछ सामान लेने के लिए चली गई। इसी दौरान महिला शूटर के साथ ठहरे सतेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी सहेली अपने साथी गौरव के साथ वापस आई तो महिला शूटर दूसरे कमरे में चली गई। इसके बाद महिला शूटर ने अपने एक दोस्त को फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी। फिर पीड़िता अपनी दोस्त और दोनों युवकों को कमरे में बंद करके बाहर चली गई। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी सहेली सहित तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article