फरीदाबाद। मुजेसर गांव के रकबे में स्थित फैक्ट्री में हुए आग हादसे में झुलसे दमकलकर्मी ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। इस हादसे में झुलसे हुए पांच लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। इन सभी का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। अटाली गांव के रहने वाले रणवीर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले सोमवार को मुजेसर गांव के रकबे में स्थित फैक्ट्री में केमिकल में ब्लास्ट होने की वजह से 50 लोग झुलस गए थे। कुछ लोगों को इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि गंभीर रूप से झुलसे हुए लोग सफदरजंग भेजा गया था।सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले रणवीर सिंह पांच साल पहले फायरब्रिगेड में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। अभी तक मरने वाले लोगों में एक पुलिसकर्मी, दो दमकलकर्मी, फैक्ट्री मालिक का बेटा और कर्मचारी शामिल है।




