तंबाकू कंपनी के गोदाम से 1.5 करोड़ की सिगरेट चोरी

Must read

फरीदाबाद। सिही गेट स्थित सिगरेट के श्याम सेल्स नाम से गोदाम में रात को चार चोर दीवार फांद कर अंदर घुस आए। गोदाम के चौकीदार सुशील कुमार के साथ उन लोगों ने मारपीट की और बंधक बनाकर कमरे में अंदर बंद कर दिया। यह लोग यहां से डेढ़ करोड़ की सिगरेट ले गए। यह गोदाम जैतपुर दिल्ली के रहने वाले पवन नाटिया का बताया गया है। उनके पास में टीसीआइ तंबाकू कंपनी के सिगरेट की एजेंसी है। चोरी के बारे में सुबह तब पता चला जब रिंकू नाम का दूसरा चौकीदार ड्यूटी पर आया। उसने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। वह भी दीवार कूद कर अंदर गया तो जाकर देखा कि सुशील कुमार को बंधक बनाकर कमरे में डाला हुआ था। इसके बारे में रिंकू ने अपने गोदाम के मालिक पवन नाटिया को सूचना दी। सुशील की आंख पर चोट लगी बताई गई है। उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना शहर पुलिस को सूचना दी। सूचना  मिलने के बाद मौके पर आकर पुलिस ने देखा तो डेढ़ करोड़ की सिगरेट चोरी होना बताया गया है।सूचना के बाद मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंच चुकी है। इन ए क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चौकीदार रिंकू को हिरासत में लिया हुआ है। गोदाम के सामने ट्रांसफार्मर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने तोड़ दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article