टैंकर ने साइकिल सवार को कुचला, ड्यूटी से लौट रहे युवक की मौत

Must read

फरीदाबाद। सेक्टर-52 के जवाहर कॉलोनी के पास रविवार रात एक तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल से घर लौट रहे व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन सहित फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार जवाहर कॉलोनी निवासी प्रदीप (40) एक निजी कंपनी में हेल्पर था। वह रात करीब 9 बजे ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था। जवाहर कॉलोनी रोड पर संडे बाजार के कारण उस समय काफी भीड़ थी। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने प्रदीप को टक्कर मार दी, जिससे वह टैंकर के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रदीप मूल रूप से बुलंदशहर (यूपी) का रहने वाला था और पिछले कई सालों से परिवार के साथ जवाहर कॉलोनी में रह रहा था। वह कॉलोनी के पास ही स्थित एक कंपनी में काम करता था।

घटना की सूचना पर संजय कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एंबुलेंस से बीके अस्पताल भिजवाया गया है, जहां आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार मामले की जांच जारी है और फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article