फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय एक कॉलेज की छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह कॉलेज आने-जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल करती है। आरोप है कि ऑटो चालक ने दोस्ती का नाटक कर धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया। इसके बाद बहला फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी ऑटो चालक की तलाश में जुटी है।
कॉलेज की छात्रा सेआटो चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस




