फरीदाबाद। निजी कंपनी में कार्यरत एक शख्स को शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगों ने 11 लाख रुपये ठग लिए। इंस्टाग्रााम के जरिए पीड़ित के सामने शेयर मार्केट का विज्ञापन सामने आया था। उस पर क्लिक करते ही ठगों से कनेक्ट हो गए। एक अन्य घटना में साइबर ठगों ने एक अन्य व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने बैंककर्मी बन कार्ड की जानकारी हासिल कर फोन हैक कर लिया। उनके अकाउंट से करीब 6 लाख 24 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-89 निवासी फेरस बेवरीली होम्स फेज दो निवासी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने नवंबर के पहले सप्ताह में इंस्टाग्राम पर एक ऐड देखा था, जिसमें शेयर्स की कीमत बढ़ाने के बारे मे बता रहे थे। उन्होंने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और एक वॉट्सऐप ग्रुप जॉइन करा दिया। इसके बाद अलग-अलग अकाउंट नंबर भेजकर 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक के बीच कुल 11 लाख रुपये जमा कर लिए। उसमें मुनाफा भी दिखाया। जब पीड़ित ने अपना प्रॉफिट निकालना चाहा तो एरर बताने लगता था। वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन से संपर्क करने पर ठगों ने बहानेबाजी करनी शुरू कर दी। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।




