बडखल फ्लाईओवर पर बाइक हादसा, युवक की मौत; दो दोस्त गंभीर घायल

Must read

फरीदाबाद। नेशनल हाईवे नंबर-19 पर बडखल फ्लाईओवर पर देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मोनू (23) निवासी विष्णु कॉलोनी, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। हादसे के समय मोनू के साथ बाइक पर उसके दो दोस्त भी सवार थे। मृतक का शव सड़क किनारे लगी ग्रिल में फंसा हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि तीनों एक-दूसरे को जानते थे और आसपास ही रहते थे, लेकिन वे किस काम से जा रहे थे इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।

मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उन्हें अभी तक यह नहीं पता चला है कि एक्सीडेंट कैसे हुआ। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि मोनू का शव ग्रिल में फंसा हुआ था और बाइक पूरी तरह टूट चुकी थी।

हादसे में मोनू के दोनों साथी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article