फरीदाबाद में महिला से तीन लाख रुपये की ठगी

Must read

फरीदाबाद। सेंट्रल साइबर थाना क्षेत्र में गैस कनेक्शन का बिल बकाया होने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित को फोन करके कहा गया कि उसका गैस कनेक्शन का बिल बकाया है। अगर नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-14 में रहने वाली निधि सैनी ने बताया कि उनके पास तीन दिन पहले फोन पर मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि गैस कनेक्शन का बिल बकाया है। उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो किसी से संपर्क नहीं हो पाया। पांच मिनट पर मैसेज भेजने वाले नंबर से ही कॉल किया गया। जिसमें निधि को बताया गया कि गैस कनेक्शन का बिल बकाया है। इसके बाद वॉट्सएप पर लिंक भेजा गया। जैसे ही निधि ने वॉट्सएप पर भेजे गए लिंक पर जानकारी भरी तो उनके खाते से तीन लाख रुपये कट गए। निधि का कहना है कि उन्होंने ठगों को किसी भी तरह के ओटीपी की जानकारी नहीं दी थी। फिर भी उनके खाते से रुपये कट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article