फरीदाबाद। फरीदाबाद में सेक्टर-15 ए में चंदन रतरा नाम के कारोबारी के घर पर ईडी की टीम ने छापामरी की। बताया गया कि चंदन रतरा दिल्ली में इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी चलाते हैं। ईडी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ कारोबारी के घर में तलाशी ले रही है। इस दौरान किसी को भी अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अभी ईडी की टीम और पुलिस चंदन रतरा के घर के अंदर ही जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा




