ट्रेन के सामने कूदकर तीन साल की बच्ची के साथ महिला ने की खुदकुशी

Must read

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने अपनी तीन साल की बच्ची के साथ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई है। वह सुबह अपने छह साल के बेटे लक्ष्य को स्कूल छोड़ने गई थी। इस दौरान उसके साथ उसकी तीन साल की बच्ची भी मौजूद थी। स्कूल से लौटते समय महिला रेलवे लाइन की ओर गई और वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने बच्ची के साथ छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article