फरीदाबाद।फरीदाबाद में गुड़गांव रोड पर महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक मथुरा और दूसरा झांसी का रहने वाला है। दोनों आरोपी अभी फरीदाबाद में ही रह रहे थे। सोमवार सुबह कोतवाली थाना एरिया में एक महिला से दो युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया। महिला को मेट्रो चौक से कल्याणपुरी चौक अपने घर जाना था। आरोपियों ने महिला को कल्याणपुरी चौक पर छोड़ने के बजाय उसको गुरुग्राम रोड पर ले गए, वहां पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को एसजीएम नगर में होटल के सामने फेंककर फरार हो गए।वहीं, महिला की महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वैन भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
चलती कार में महिला से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार




