फरीदाबाद। गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के सामने एक कार में अचानक से आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने कार की रफ्तार को बिल्कुल धीरे किया। फिर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद चालक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अरावली विहार के रहने वाले दिनेश ने बताया कि वह अपनी कार से छतरपुर जा रहे थे। गुरुग्राम रोड पर पहुंचे तो उनको बोनट से चिंगारी निकलती हुई दिखाई दी। उन्होंने तुरंत कार को रोककर बोनट खोला।बोनट खोलते ही आग और अधिक भड़क उठी। कुछ ही समय में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। दिनेश के अनुसार वह अपनी इको स्पोटर्स कार पिछले आठ साल से चला रहे थे। कार के अंदर रखा सामान और जरुरी कागजात जलकर राख हो गए।
चलती कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान




