दिल्ली। लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा पर हुआ कथित एसिड अटैक मामला झूठा निकला है। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा के पिता अकील खान ने तीन युवकों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। उन्होंने टॉयलेट क्लीनर को एसिड बताकर हमला दिखाया था। दरअसल, अकील पर जितेंद्र नामक युवक की पत्नी ने रेप का केस दर्ज कराया था, जिससे बदला लेने के लिए उसने यह झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने अकील को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जांच में आरोपियों की लोकेशन आगरा में मिली है।
DU छात्रा पर एसिड अटैक का ड्रामा, पिता ने रची थी झूठी साजिश




