दिल्ली। छावनी मेट्रो स्टेशन के पास BMW कार की टक्कर में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद कार चला रही महिला ने दोनों को लगभग 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर के न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां नवजोत ने दम तोड़ दिया। महिला और उसका पति भी घायल हुए हैं। पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर FIR दर्ज की है और जांच जारी है।
BMW की टक्कर से वित्त मंत्रालय अधिकारी की मौत




