होटल की चौथी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Must read

दिल्ली। फर्श बाजार इलाके में शुक्रवार दोपहर 20 साल की एक युवती ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती होटल की खिड़की पर बैठी हुई थी और कुछ देर बाद उसने नीचे छलांग लगा दी। नीचे मौजूद लोगों ने पहले ही सड़क पर गत्ते बिछा दिए थे, जिस पर युवती गिर गई। हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल हो गई और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक युवती दिल्ली की रहने वाली है और वह एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। युवक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवती गुस्से में खिड़की से बाहर कूद गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती को खिड़की पर बैठा देख सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी। आसपास के दुकानदारों ने हादसे की आशंका को देखते हुए नीचे सामान के गत्ते रख दिए थे। युवती के गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article