नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज देशभर में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के मामलों पर सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने संकेत दिया था कि इन मामलों की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। अदालत ने सभी राज्यों से ऐसे मामलों की FIR रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने बताया कि कई ठगी गिरोह म्यांमार और थाईलैंड से ऑपरेट कर रहे हैं, जहां लोगों को जबरन ऑनलाइन धोखाधड़ी करवाई जाती है। अदालत ने कहा कि यह अपराध केवल आर्थिक नहीं, बल्कि न्याय प्रणाली पर हमला है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि फ्रॉड का पता चलते ही तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि रकम फ्रीज की जा सके।
सुप्रीम कोर्ट आज डिजिटल अरेस्ट ठगी मामलों पर करेगा सुनवाई, CBI जांच की संभावना




